रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके चलते इन दिनों मौसम में भी ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा भी होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन बारिश व बादल के चलते उमस से राहत बनी हुई है। प्रदेश में सात सिंतबर तक की स्थिति में 810 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई है, जो सामान्य से 19 फीसद कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और अब अच्छी बारिश के आसार बने हुए है।

प्रदेश में बीते कुछ दिनों तक बरसने के बाद बादल फिर थम गए और धूप निकल गई है। प्रदेश के तापमान में कुछ दिनों तक विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन धमतरी जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां शनिवार को 35.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज भी मौसम का यही हाल रहेगा सरगुजा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान जारी किया है।

अब जिलेवार जानिए मौसम का हाल :
रायपुर:
हल्के बादल रह सकते हैं। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
बिलासपुर: जिले में बारिश के बाद गर्मी और उमस का माहौल है। शनिवार को तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन आज पारा बढ़ने के आसार हैं।
धमतरी: रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी जिले का रहा। यहां 35.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। स्थानीय प्रभाव से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
गरियाबंद: आज यहां का मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप रहेगी। बारिश की संभावना कम है।
दुर्ग: तेज धूप और उमस के हालात हैं। रविवार को भी यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान भी बढ़ने की संभावना है।
बालोद: बादल पूरी तरह से छट गए हैं। अब उमस और गर्मी परेशान कर सकती है।

कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बीजापुर:
बीजापुर जिले में लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन अब बादल छटने से उमस और गर्मी बढ़ेगी।
दंतेवाड़ा:आज जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।
सुकमा: जिले में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अंबिकापुर: यहां मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है।

अब जाने मानसून का हाल
मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, गुना, मंडिया, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व- बंगाल की खाड़ी तक है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.