जशपुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के जशपुर जिले में दिनदहाड़े आरईएस कार्यालय के सामने दो ठेकेदारों के विवाद में फायरिंग हुई है। जिसमें एक ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पंहुचकर फायरिंग पिस्टल जब्त कर लिया है। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। इधर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जशपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

घटना गुरुवार शाम की है। जब ठेकेदार चंदन गुप्ता अपने कुछ काम से आरईएस कार्यालय गए थे। जहां ठेकेदार रविन्द्र गुप्ता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रविन्द्र गुप्ता ने अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल कर चंदन गुप्ता पर फायरिंग कर दिया। गनीमत ये रहा की गोली चंदन गुप्ता को नहीं लगी। फिल्मी अंदाज में हुए इस गोलीकांड से लोग दहशत में हैं।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को एमएलसी के लिए भेजा है। जिसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों का बयान ले रही है। जिसके बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना से लोग दहशत में हैं। फिलहाल कोतवाली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं मेन गेट पर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी डी रविशंकर ने बताया कि पुलिस हर मामले की संजीदगी से जांच कर रही है। जशपुर कोतवाली में गहमागहमी का माहौल है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.