अंबिकापुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के अंबिकापुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पहचान वाले घर में महिला मालिश करने गई थी। घर लौटते वक्त पैदल चलकर थक गई थी, जिससे वह बैठ गई। गुस्से में पति ने बेदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला दरिमा थानाक्षेत्र के ग्राम लवईडीह का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचा था। घर में दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। पति ने पत्नी के गिरकर घायल होने की जानकारी दी। पुलिस और परिजनों को गुमराह किया।

चेहरे और कनपटी पर चोट के गहरे निशान :
रामबाई के चेहरे औऱ कनपटी पर चोट के गहरे निशान थे। मायके पक्ष के लोगों ने पति विफल राम पर हत्या का आरोप लगाया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में पुलिस ने सिर और अंदरूनी अंगों में आई चोट के कारण उसकी मौत होना बताया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार :
पुलिस ने मामले में धारा 302 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने विफल राम से कड़ाई से पूछताछ की। उसने रामबाई से मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.