कोरबा/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी करने का मामला समाने आया है। पूरी वारदात में चाकू के हमले से एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरा नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि, गणेश विसर्जन के दौरान 2 गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय हरीश कुमार के पेट और सीने में हमलावरों ने चाकू से 7 से 8 बार वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं एक और लड़का भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक और घायल बरपारा कोहड़िया निवासी है। जानकारी के अनुसार, पूरी घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया केनाल के पास घटी है। जिसके बाद कोहड़िया मुख्य मार्ग के बस्तीवासियों ने चक्काजाम कर दिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।