रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, रायगढ़ और कोरबा ​​​में​​​​ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इन जिलों में ​बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर के आसपास होगी। इस बीच कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम :
रायपुर में सुबह से तेज धूप रही और मौसम साफ रहा।
बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ में हल्की बारिश हुई।
बलरामपुर के रामानुजगंज में 3 इंच तक पानी गिर गया।
दुर्ग, राजनांदगांव में मौसम साफ रहा।
सूरजपुर में जमकर बारिश हुई।

दिन का पारा चढ़ेगा, रात का लुढ़केगा :
मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम साफ हो रहा है, इसलिए न्यूनतम तापमान गिरेगा।

क्या होता है ऑरेंज और यलो अलर्ट :
ऑरेंज अलर्ट :
जब भारी से अतिभारी या फिर सीमांत भारी बारिश की संभावना होती है तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की आपदा से सतर्क रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

यलो अलर्ट :
यलो अलर्ट जारी करने का मतलब सतर्क रहने से है। हालांकि ये खतरे को नहीं बताता लेकिन कभी भी मौसम खतरनाक हो सकता है। इसके लिए तैयार रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

शहरों में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा तापमान :
रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
दुर्ग में 31.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
अंबिकापुर जिले में 25.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
पेंड्रा में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.