रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में नारी शक्ति संगठन हर दिन अपना दायरा बढ़ा रही हैं। नारी शक्ति संगठन के साथ महिलाएं लगातार जुड़ भी रही हैं और संगठन के साथ रोज़गार कार्यों का भी लाभ ले रही हैं।

अबतक प्रदेश के सैकड़ों गांव, गली मोहल्लों और वार्डों में नारी शक्ति संगठन की टीम बन चुकी हैं और महिलाओं को इसका लाभ भी मिल रहा हैं।

संगठन विस्तार के इस कड़ी में रविवार को नारी शक्ति संगठन द्वारा शिवम् विद्यापीठ रायपुरा में मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में रायपुरा की महिलाओं ने संगठन का दामन थमा। संगठन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने हमें बताया कि लगातार संगठन विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा हैं। हमारा लक्ष्य हैं कि प्रदेश की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बने और अपने अधिकारों के बारे में जाने।
