4 जून को रिजल्ट आने से पहले भाजपा बड़ी बैठक करने जा रही है। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर यह अहम बैठक होगी। इस मीटिंग में सभी लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी मौजूद रहने वाले हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों का रिव्यू भी किया जाने वाला है।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी बैठक :

संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव यह मीटिंग लेने वाले हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बैठक की जाएगी। आज दोपहर 2 बजे इस बैठक का आयोजन किया जाएगा।

राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत :

लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ भाजपा व कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी संगठन ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देते हुए संघ सदस्यों के पूरे 2 लाख 80 हजार वोट भाजपा को देने का मन बना लिया है।

100 दिन के अंदर कमेटी गठित :

छत्तीसगढ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा को वोट देने का समर्थन पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के अनुसार 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी. सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर विश्वास है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.