रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में मौसम में हुए बदलावों को देखते हुए लग रहा है कि मानसून आ गया है। कल यानि 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का पर्व है और मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग से अधिकारी एच.पी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 km ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका सौराष्ट्र, अहमदाबाद, राजगढ़, निम्न दाब का केन्द्र, पेण्ड्रा रोड, झालसुगुडा, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9km ऊंचाई तक विस्तारित है। कल दिनांक 11 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक भारी वर्षा हो सकती है ।