रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी 20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस उपलब्धि का जश्न रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जमकर मनाया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ डोल नगाड़ों की धूम पर क्रिकेट प्रेमी जमकर थिरके।

इधर, भारत जीत के बाद देर रात एक से दो हजार की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक रायपुर के ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर पहुंचे और टीम इंडिया के जीत का जश्न मनाया। मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा किया। महिला, पुरुष, बच्चे से लेकर वरिष्ठ, हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने मनाया जश्न।भारत माता की जय… इंडिया… इंडिया के नारे से पूरा शहर आधी रात को गूंज उठा। एक समय पर ऐसा लग रहा था मानो दक्षिण अफ्रीका ट्राफी ले जाएगी, लेकिन भारतीय टीम के धुरंधरों ने कमाल दिखाया और देश को फिर से गौरान्वित करने का अवसर दिया।

इस खुशी में राजधानी देर रात तक झूमती रही। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर शहर के जयस्तंभ चौक पर पहुंच गए और विभिन्न तरीके से खुशी का इजहार करने। लगातार पटाखे फूटते रहे। लोग कहते रहे- इस जीत की बदौलत लग रहा है कि हमने छोटी दीवाली मना ली। क्या बच्चे, क्या किशोर, क्या युवा, क्या प्रौढ़ और क्या वृद्ध, सभी जीत की खुशी से झूमते-गाते और डांस करते हुए नजर आए। ढोल-नगाड़े बजते रहे।भारत माता के जयकारे लगते रहे। जिन्होंने कभी नहीं गाया था, वे भी थिरकते हुए गुनगुनाए। घर की महिलाएं और बच्चियां भी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। वे दुआ कर रही थीं कि देश का नाम विश्व में इसी तरह रोशन होता रहे। अपने देश की शान में कभी कोई कमी न आए। पूरी राजधानी देर रात तक जागती रही। लोग मैच की समीक्षा करते रहे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.