रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद सत्र में शामिल होकर दिल्ली से लौट चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर VHP के प्रदर्शन और आरंग की घटना को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में समुदाय विशेष गौ तस्करी कर रहा है।

मुझे उम्मीद है कि, राज्य सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि, आरंग में गौ तस्कर खुद कूदकर मरे थे। यह खुदकुशी थी या फिर उनकी गलती थी। आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं है। राजधानी में विश्व हिन्दू परिषद का प्रदर्शन अपनी जगह सही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कांग्रेस कर रही है। कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, विभिन्न मामलों को संज्ञान लेकर हाईकोर्ट टिप्पणी करती है। बलौदाबाजार की घटना में भी कांग्रेस की भूमिका सामने आई है।