रायपुर। देवेन्द्र राव राउत (आशीष राउत)। प्रदेश की राजधानी आज आजादी के 75वे वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के रंग में रंगी नजर आई। आज 15 अगस्त के दिन रायपुर शहर में चारो तरफ सिर्फ भारतीय ध्वज नजर आ रहा था। युवाओं में अलग ही उत्साह और उमंग भी इस अवसर में नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह युवाओं ने बाइक रैली निकाली और “जय हिन्द – हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते भी नजर आए। कांग्रेस नेता वैभव पांडेय ने द मीडिया पॉइंट से बातचीत करते हुए बताया कि ’15 अगस्त का दिन बेहद खास है, इस दिन हमारा देश आजाद हुआ था। भारत को एक करने और स्वतंत्र कराने वाले वीर शहीदों के लिए एक दिन हम सभी को निकालना चाहिए।’ वहीं एसबीपी ग्रुप के अध्यक्ष विक्की महानंद ने कहा कि ‘हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि हमे अमृत महोत्सव मनाने का मौका मिल रहा है, बहुत से वीरों ने वीरगति हमारे लिए (आने वाली पीढ़ी) चुनी थी, जिसका हमे सम्मान करना चाहिए।’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाज सेवक भूपत महोबिया ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारे देश की एकता की गूंज पुरे विश्व में गूंजती है, जिसपे हमे बहुत गर्व है और वतन की खातिर अपनी जान पर खेलने वालों के लिए यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।’ आपको बता दें राजधानी में आज सैकड़ों की तादाद में युवा, बच्चे और बुजुर्ग अपने हाथों में तिरंगा लिए और पुरे जोश के साथ देशभक्ति के गीत गुनगुनाते भी नजर आए।