रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। नारी शक्ति संगठन एक ऐसी पार्टी हैं जो विगत दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। नारी शक्ति संगठन द्वारा रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं।

नारी शक्ति संगठन अब महिलाओं को रोज़गार प्रदान करने प्रदेश के विभिन्न वार्डों में रोजगार कार्यालय खोलने की शुरुआत कर चुकी है, जिसमे अबतक रायपुर और बिलासपुर के कई वार्डों में इनका कार्यालय खुल चूका है।

इसी कड़ी में बुधवार 24 जुलाई 2024 को नारी शक्ति संगठन ने राजधानी रायपुर के ब्रम्हपुरी इलाके में रोजगार कार्यालय खोला है। बुधवार शाम 5 बजे ब्रम्हपुरी के श्री दत्तत्रेय मंदिर के पास रोजगार कार्यालय की शुरुआत की है। कार्यालय उद्घाटन के समय नारी शक्ति संगठन की टीम के साथ वार्ड और आस पास से करीब 200 से 250 महिलाएं उपस्थित थी।

नारी शक्ती संगठन की टीम रायपुर शहर के हर वार्ड मे जाकर बहनो को संगठन से जोड़कर लगातार आत्मनिर्भर बना रही है। चाहे वो रोजगार हो फ्री एजुकेशन हो, राजनीतिक हो, हर फिल्ड मे नारी शक्ती संगठन की टीम बहनो को आगे ला रही है। आपको बता दें सिर्फ रायपुर शहर ही नही नारी शक्ति संगठन की बहने हर जिला हर गांव हर कस्बे मे पहुंच रही है।

आपको बता दें, नारी शक्ति टीम के साथ बहुत सी कम्पनिया जुड़ रही है, जिनमे पहला कदम https://Indiahelppoint.com (इंडिया हेल्प पॉइंट) ने उठाया है। जिससे महिलाओं को आसानी से रोजगार के मौके उपलब्ध हो जाएंगे और वे अपना जीवनयापन कर पाएंगे। बता दें, इंडिया हेल्प पॉइंट के पास लगभग 800 प्रकार से भी ज्यादा रोजगार देने के तरीके है, जिसमे जिसे जिस प्रकार का भी काम आता हो वो इनसे जुड़कर इसका लाभ उठा सकते है।

इंडिया हेल्प पॉइंट ने नारी शक्ति के साथ मिलकर उनसे जुड़े सभी महिलाओं को कर्जमुक्त बनाने का संकल्प लिया है, साथ ही उनके काम में हाथ बटाने का भी वचन दिया है। कम्पनी ने एक छोटी सी रिक्वेस्ट भी कि है जितने लोग इसमें हेल्प करने के माध्यम से जुड़ते है उन्हें भी इसका आर्थिक फायदा दिया जाएगा। साथ ही कम्पनी की तारीफ करने के पैसे भी मिलेंगे।

इंडिया हेल्प पॉइंट ने नारी शक्ति संगठन के साथ मिलकर यह ठाना है कि जितनी महिलाएं जुड़ रही है सभी को इसका फायदा मिले और वे रोजगार प्राप्त करते हुए अपने पैरों पर खडे हो सके।

आपको बता दें, रोजगार कार्यालय में प्रतिदिन महिलाओं को आचार बनाने, सिलाई करने, राखी बनाने सहित कई प्रकार के रोजगार की ट्रेनिंग भी मुफ्त में दी जाती है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके।

इसके पूर्व में, नारी शक्ति संगठन द्वारा बिलासपुर में भी रोजगार कार्यालय खोला गया है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ रहीं है साथ ही दूसरी राजनितिक पार्टियों की टेंशन भी बढ़ा रहीं हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.