लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करने वालों की पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सुधरते नहीं हैं। इन लोगों को जब भी मौका मिलता है ये गंदी हरकत कर देते हैं।

https://www.instagram.com/reel/C91hEfBPAQD/?igsh=OXA5NWNnNm00OW5l

एक बार फिर से एक ऐसा ही छेड़खानी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की बुरी तरह से बीच सड़क पर लड़के की पिटाई कर रही है। ये लड़की लड़के के मुंह पर चप्पले मार रही है। आस-पास काफी सारी भीड़ देखी जा सकती है।

इस घटना के वीडियो को Waseem Zaidi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “पत्रकार बने घूम रहें है.. उन्नाव कचहरी मे महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ करने वाले पत्रकार मन्नू अवस्थी की पिटाई..” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये लड़की हाथ में चप्पल लिए इस पत्रकार को पीट रही है। लड़की बीच-बीच में इसे पत्रकार भी बोल रही है। आस-पास काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बीच सड़क पर लड़का अपना मुंह छिपाए दिख रहा है।

ये लड़की इस लड़के की गर्दन पर भी चढ़ जाती है और बुरी तरह से पीटना शुरु कर देती है। लड़की जब पीट रही होती है, तभी एक अन्य युवक इस लड़के के लात मारता है, जिसके बाद ये तड़पता हुए पलता है, जिसमें लड़के का चेहरा साफ देखा जा सकता है।

इस जबरदस्त मारपीट के वीडियो को एक्स अकाउंट पर 22 जुलाई को शेयर किया गया है, इस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस वीडियो को देखने के कमेंट करते हुए इस लड़के को और भी ज्यादा सबक सीखाने को बोल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इस लड़की की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.