रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में जनकल्याण के लिए शासन द्वारा बहुत से विभाग बनाये गए है। इन विभागों का कार्य प्रदेश में कई सारे विकास कार्यों को अंजाम देना होता है।
लेकिन विगत 10 वर्षों में इन सभी विभागों में जनकल्याण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। बहुत से IAS अधिकारी, IPS अधिकारी, IFS अधिकारी और मुख्य पद पर बैठे अधिकारियो द्वारा सम्बंधित नेताओं और मंत्रियों के संरक्षण में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचाते हुए अपने और रिश्तेदारों के जेब गरम किए जा रहें है।
ऐसे भ्रष्टाचार के कई मामले सभी मुख्य पेपरों के हेडलाईनस भी बनते रहते हैं।
इन्हीं भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं के काले कारनामें को उजागर करने और इनपर रोक लगाने नेशनल करप्शन कंट्रोल एवं ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन अब सख्त रवैया अपनाने जा रही है।
नेशनल करप्शन कंट्रोल एवं ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने हमें बताया कि प्रदेश में अधिकारियों का काम अब सिर्फ भ्रष्टाचार को अंजाम देना रह गया है। बड़े बड़े विभागों में अपनी कुर्सी गरम करते हुए नामी अधिकारी केवल किस तरीके से कमीशन खाये इस पर ध्यान दे रहें हैं।

शोभा ठाकुर ने आगे कहा कि इन भ्रष्ट अधिकारियों को संबंधित विभागीय मंत्रियों और नेताओं द्वारा खुला संरक्षण प्राप्त है। कई अधिकारी ऐसे है जो सीधा “जो करना है कर लो, हमारा ऊपर लेवल तक कनेक्शन है” कहकर आम जनता को चुप करवा देते हैं।
तो वहीं कई अधिकारी ऐसे भी है जो अपनी ड्यूटी जिसमे उन्हें सैलरी दी जाती है उसे करते हुए नेताओं जैसे photo वीडियो बनवाते है और पेड न्यूज़ के द्वारा बड़ी बड़ी तारीफे अपने बारे में छपवाकर अपनी गलतियों पर पर्दा डालते हुए अपना पॉवर दिखाते है।
शोभा ठाकुर ने द मीडिया पॉइंट टीम से बातचीत के दौरान कहा कि “मैं सभी भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देती हूं की वे जल्द से जल्द भ्रष्टाचार को बंद करें और जनकल्याण के कार्य को उसका नियमित रूप प्रदान करे। अन्यथा वे नेशनल करप्शन कंट्रोल एवं ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के तहत होने वाले एक्शन में उजागर किए जाएंगे।” उन्होंने कहा : अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं।