बिलासपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। आठ दिन के अभियान के बाद निशा यादव ने माउंट एल्ब्रस की फतह 13 जुलाई को की। उनके इस अभियान से सफल होने के पश्चात उनके बिलासपुर आगमन पर 28 जुलाई को शाम 4 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यादव समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर रैली के रूप में उनके निवास स्थान चिंगराज पारा पहुंचाया।

इस अवसर उन्होंने बताया कि 13 जुलाई की रात 2:30 बजे निशा अपने इस मिशन के लिए आगे बढ़ी और सुबह नौ बजे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस 5642 मीटर 18510 फिट पर भारत का तिरंगा लहराने में कामयाब रही। स्वागत के दौरान अनिल यादव, मनोज यादव, रोहित यादव, सुनील यादव समेत अन्य उपस्थित रहे। निशा यादव ने बताया कि 13 जुलाई को रात में अपने इस मिशन के लिए आगे बढ़ी और सुबह नौ बजे माउन्ट एलब्रुस पर फतह पाई। लगातार दो साल की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है।

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी निशा यादव ने तिरंगा लहराया। वापस आकर आज कलेक्टर अवनीश शरण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस 5 हजार 642 मीटर फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

निशा यादव ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल के चलते ही उनका यह सपना पूरा हो पाया। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें सीएसआर मद से आर्थिक मदद दिलवाई और अपनी शुभकामनाओं के साथ उनका हौसला बढ़ाया। वे कहती है कि इस मदद के चलते ही इस पर्वत विजय का संकल्प पूरा हो सका। यह मेरे लिए गौरवशाली उपलब्धि है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.