रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकले तेज हो गई है। और इन अटकलों को हवा दिल्ली से लौटै पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपने एक बयान से दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है कि कांग्रेस आलाकमान टीएस सिंहदेव को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
दरअसल, टीएस सिंहदेव जब दिल्ली से लौटे तो मीडिया ने उनसे बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया तो उनका कहना था की वे प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार है। अगर पार्टी उन्हें अध्यक्ष बनाती है तो वे जिम्मेदारी लेने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि वह पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार है। टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद से साफ संकेत मिलते है कि आलाकामन कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष में जल्द बदलाव कर सकती है। कांग्रेस टीएस बाबा को अगला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर भी टीएस सिंहदेव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हार से ठोकर मिली है। हमे सबक लेना चाहिए। पार्टी कैप्टन लंबे समय से है उसमें भी बदलाव जरूरी है। बदलाव के इस बयान से भी साफ होता है कि कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज को हटाकर नया अध्यक्ष बना सकती है।
आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक है। टीएस सिंहदेव शाही परिवार से आते है। वे सरगुजा के महाराज कहलाते है। वे प्रदेश के डिप्टी सीएम रह चुके है। कांग्रेस में उन्हें अनुभवी नेता के तौर पर देखा जाता है। टीएस सिंहदेव तीन बार कांग्रेस से विधायक रहे है। इसके अलावा वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे। इतना ही नहीं वे बघेल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।