रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। नारी शक्ति संगठन एक ऐसी पार्टी हैं जो विगत दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। नारी शक्ति संगठन द्वारा रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं।

इसी कड़ी में पार्टी को मजबूती प्रदान करने नारी शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव की नियुक्ति की है। प्रीति धकाते को प्रदेश अध्यक्ष और रखमणि सोनी को प्रदेश सचिव की कमान सॉम्पी गई है।

नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को नई गति और पार्टी में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रण लिया।