रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की सक्रियता सामान्य से कम है। बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। इस बीच आज रविवार को कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में मानसून की फिर से वापसी हो रही है। इसके वजह से भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है। साथ ही बारिश की स्थिति बन सकती है।
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। दो दिनों बाद यानी आठ अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ हल्की मध्य बारिश होने की संभावना है। विभाग में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वही रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बदल के साथ धूप निकली हुई है। वहीं आज प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में 35.3, बिलासपुर-जगदलपुर में 34.6, दुर्ग में 33.4 राजनांदगांव में 35.5 अंबिकापुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।