रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पुत्र पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं, साथ ही मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। मामला एम्स अस्पताल की नर्स के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म को अंजाम देने का है। यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पुत्र विशाल तिवारी ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया है। युवती द्वारा महिला थाने में शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद अब आमानाका थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।आरोपी विशाल तिवारी उम्र 27 साल है जो कि हर्षित रत्न टाटीबंध का निवासी है फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।