रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी के महादेवघाट में खारुन नदी में एक महिला की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है।

मिली जानकारी अनुसार, रायपुर महादेवघाट खारुन नदी में आज तड़के सुबह एक महिला की संदिग्ध लाश तैरती हुई दिखी। जिसके बाद आस पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सुचना दी गई। फ़िलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और संदिग्ध लाश की तफ्तीश की जा रही है। आपको बता दें, मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।