बीजापुर। प्रदेश के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर जवानों ने सर्चिंग के दौरान 5-5 किलोग्राम के 8 IED बरामद किए गए हैं। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए गंगालूर थाना क्षेत्र के पास मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग पर IED प्रेशर स्विच किया था। ये इलाका गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

14 नक्सलियों को किया ढेर :
बतादें कि सुरक्षाबलों ने गरियाबंद जिले में 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नक्सलियों के शव को सुबह 5:00 बजे रायपुर लाया गया। जिसमें 8 पुरुष और 6 महिला नक्सली के शव शामिल हैं। इन नक्सलियों के शव का पोस्टमार्टम 22 डॉक्टरों के द्वारा द्वारा किए जाएंगे। गरियाबंद में मंगलवार रात की कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। जिसके बाद से जवानों का सर्च ऑपरेशन इलाके में बुधवार सुबह से जारी है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन रात में कई बार नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हूई। पुरी रात गरियाबंद DRG व CRPF कोबरा के जवान मौजूद रहे। ये ऑपरेशन कुल्हाड़ी घाट इलाके के भालू डिग्गी के जंगल में जारी है।

ऑपरेशन में शामिल थे इतने जवान :
गरियाबंद में नक्सली और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ के दौरान ओडिशा के नुआपड़ा SOG के लगभग 75 जवान ऑपरेशन में शामिल हुए थे। जिसमें से 01 SOG जवान मुठभेड़ में घायल हुआ है। इनका इलाज रायपुर में देवेंद्र नगर के नारायणा अस्पताल चल रहा है। इस बीच SOG टीम ने सभी ढेर हुए 14 नक्सलियों के शव को छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सकुशल नुआपाड़ा पहुंच गई है। बतादें किसी भी नक्सली की बॉडी को SOG की टीम ओडिशा नहीं लेकर गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.