रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में आज का मौसम शुष्क रहने वाला है। जिससे यहां के तापमान में अब वृद्धि होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने 24 जनवरी से तापमान में गिरावट होनी की संभावनाएं जताई है। इस दौरान प्रदेश के बीजापुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। साथ ही अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा है। यहां का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद 24, 25 और 26 जनवरी को 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी और धुंध की स्थिति भी बन सकती है।