रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट आज जारी होंगे। सीएम विष्णुदेव साय रिजल्ट की घोषणा करेंगे। दोपहर 3 बजे सीएम साय रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस साल कक्षा 10वीं में 3,28,522 विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं में 2,40,356 विद्यार्थी शामिल हुए थे। 36 केंद्रों में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।