नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कुछ देर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। दरअसल, सचिन पायलट दिल्ली में हैं और वे आज शाम 7 से 8 बजे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंच सकते हैं। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया से मुलाकात की थी, इस बीच कहा गया है कि गहलोत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे की पेशकश की थी। जयपुर में रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद सचिन पायलट की आलाकमान के साथ ये पहली बैठक होगी।

वहीं, केसी वेणुगोपाल से साफ कर दिया है कि सोनिया गांधी अगले एक-दो दिन में सीएम पद को लेकर फैसला ले सकती हैं। बता दें कि, सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जहां ये बैठक करीब 1.30 घंटे चली थी। इस बैठक के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो कुछ हुआ, उसके लिए वे काफी दुखी हैं, वे काफी आहत हुए हैं। इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी भी मांगी है।

CM गहलोत का ऐलान- नहीं लड़ूंगा अध्यक्ष पद का चुनाव :
इसके साथ ही कयासबाजियों का दौर खत्म हो गया है। जहां करीब-करीब तय हो गया है कि कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत की जगह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुन लिया गया है। इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में सीएम कौन रहेगा इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। बैठक के बाद उन्होंने ऐलान कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अशोक गहलोत के तीन वफादारों शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर को 10 दिनों का समय दिया है। साथ ही कहा है कि उनके खिलाफ क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

17 अक्टूबर को होगा मतदान :
बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई है। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई है, जोकि 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। वहीं, एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और रिजल्ट 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.