रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 30 जून को मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक में नए मुख्य सचिव का परिचय और मौजूदा मुख्य सचिव को विदाई दी जा सकती है, वैसे भी 30 जून मौजूदा मुख्य सचिव का आखिरी कार्यदिवस है। लिहाजा कैबिनेट में उन्हें विदाई भी दी जायेगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी हो सकते हैं। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी।

विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जायेगी।

कौन हो सकता है नया मुख्य सचिव ?
मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर होंगे। 89 बैच के अफसर अमिताभ जैन प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले सीएस हैं। वो चार साल से अधिक समय तक मुख्य सचिव रहे। अमिताभ जैन के रिटायर होने के बाद अभी तक नामों पर सस्पेंस बना हुआ है। सीएस के पद के लिए 91 बैच की रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू के अलावा 94 बैच के अफसर एसीएस मनोज पिंगुवा, और रिचा शर्मा के नाम चर्चा है। इसके अलावा केन्द्र सरकार में सचिव 93 बैच के अफसर अमित अग्रवाल का नाम भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि सीएम विचार मंथन के बाद नए सीएस के नाम पर मुहर लगाएंगे। नए सीएस का 30 तारीख को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में परिचय दिया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.