बेंगलुरु/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में पैदल मार्च कर लोगों से संपर्क साध रहें हैं। इसी कड़ी में आज भारत जोड़ो यात्रा का आज 23 वां दिन है। आज राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ कर्णाटक में प्रवेश करेंगे। लेकिन उनके कर्णाटक पहुंचने के पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गाँधी के एंट्री से पहले से उनके पोस्टर फाड़े जा रहे है।