बालोद/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। हर साल की तरह इस साल भी 1 अक्टूबर को पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में वृद्धजनों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में बालोद जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह भी देर रात जिला मुख्यालय मे स्थित सुख आश्रय (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मिलने और उनका हाल जानने पहुंचे। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को अपने बीच देख वृद्धजन काफी हर्षित और प्रफुल्लित नजर आए। कलेक्टर सिंह को अपने बच्चे जैसे वृद्धजनों ने व्यव्हार किया और एक वृद्ध महिला कलेक्टर के कान में अपनी कुछ बात बताते हुए नजर आई। सुख आश्रय का नजारा देख लग रहा था मानों वहां जिले के कलेक्टर नहीं उनका अपना बेटा उनसे मिलने गया हो।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने वृद्धजनों को शॉल-श्रीफल भेंट किया और उनसे जिले की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धजनों का हाल जानने के बाद कलेक्टर सिंह ने सुख आश्रय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और तत्काल वहीं से ही स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को फोन लगाकर रविवार (यानि आज) को सभी बुजुर्गों के स्वास्थ परीक्षण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के इस कदम से वृद्धजनों में काफी उत्साह भी नजर आया और वे डॉ. सिंह को आशीर्वाद देते नहीं थक रहे थे। कलेक्टर डॉ. सिंह के मधुर और आत्मीय व्यवहार से वृद्धजन काफी अभिभूत हुए। आपको बता दें, कि जल्द ही सुख आश्रय में रहने वाले वृद्धजनों के लिए जिला मुख्यालय के पास ही एक नया आशियाना बनाया जा रहा है, जहां वृद्धजनों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुख आश्रय में इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के साथ एसडीएम शीतल बंसल भी मौजूद थीं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.