
बलरामपुर, कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गोंडवाना गणराज्य पार्टी (जीजीपी) को उस समय करारा झटका लगा, जब उसके 15 नेताओं ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने सभी नेताओं का भाजपा में स्वागत किया।यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पुल के उद्घाटन के पश्चात आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही।एक साथ 15 नेताओं का भाजपा में प्रवेशभाजपा में शामिल होने वालों में कई स्थानीय प्रभावशाली चेहरे और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने कहा कि नए सदस्य पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं और वे विकास व जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देंगे।गोंडवाना गणराज्य पार्टी के लिए बढ़ी मुश्किलें इस राजनीतिक घटनाक्रम का असर वाड्रफनगर की राजनीति में साफ नजर आ रहा है। जीजीपी के लिए यह घटनाक्रम बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर उसकी पकड़ कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
