
रायपुर, कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। गरियाबंद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सीएम साय सुबह 11:35 को रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से पाण्डुका के लिए रवाना होंगे, पाण्डुका से सड़क मार्ग से ग्राम कुटेनआ के लिए रवाना होंगे, दोपहर 12 बजे सिरकट्टी आश्रम धर्मध्वज स्थापन और शिलान्यास कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2 बजे राजिम लोचन मंदिर पहुंचेंगे जहां वे मंदिर दर्शन कर माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 में सहभागिता करेंगे, शाम 4 बजे राजिम से राजधानी रायपुर के लिए वापसी होंगे।
