रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। भारत के मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। भारत रत्न अब्दुल कलाम की जयंती पर 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट डे मनाया जाता है। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषणा की गई हर वर्ष 15 अक्टूबर को अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा। डॉ. कलाम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका मुरीद हर कोई है। कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर ले गए। रक्षा क्षेत्र में भी उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. कलाम को भारत का मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। सभी के चहेते डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आज हम आपको उनके प्रेरणादायक विचार साझा करने वाले हैं।

– सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
– महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
– भगवान ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
– शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।
– यदि हम स्वतंत्र नहीं तो कोई हमारा आदर नहीं करेगा।
– आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
– आकाश की तरफ देखिए हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।
– इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.