
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव के पर्यवेक्षण पर थाना प्रभारी कोतवाली एवं प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव के नेतृत्व में शहर में लगातार हो रही रही मोटर सायकलों के चोरी की घटनाओं को देखते हुए उसकी रोकथाम एवं आरोपी के पतासाजी हेतु संयुक्त टीम गठित कर घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सी0सी0टी0व्ही0 कैमरे के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लू के आधार पर गठित टीम को गोंदिया महाराष्ट्र की ओर रवाना किया गया, गोंदिया महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग लेकर अज्ञात आरोपी का पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी संघर्ष सुभाष डोंगरे पिता सुभाष डोंगरे उम्र 18 वर्ष 10 माह साकिन कावड़ी पोस्ट अंजोरा तहसील आमगांव थाना साल्हेकसा जिला गांदिया महाराष्ट्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उपरोक्त घटनाओं में चोरी गया मोटर सायकलों को राजनांदगांव से चोरी कर अपने गांव कावड़ी लाना बताया। आरोपी के निशानदेही पर मोटर सायकल ड्रिम योगा क्रमांक सी0जी0 08 व्ही- 8732 किमती 15,000 रूपये, मोटर सायकल सी0बी0 साईन क्रमांक सी0जी0 08 ए0डी0-5527 किमती 30,000 रूपये, मोटर सायकल हिरो होण्डा साईन क्रमांक सी0जी0 08 ए0पी0-3461 किमती 25,000 रूपये, बुलेट क्लासिक 350 सिल्वर कलर क्रमांक सी0जी0 08 ए0एच0- 6086 किमती 95,000 रूपये एवं बुलेट स्टैर्ण्ड 350 सी0जी0 04 एल0व्ही0- 0140 किमती 41,759 रूपये जुमला किमती 2,06,759 रूपये को बरामद कर मोटर सायकलों को आरोपी सहित राजनांदगांव लाया गया आरोपी के विरूद्व प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पांचों मामले में आज दिनांक 05.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
