
पखांजूर थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भांजी माता-पिता के निधन के बाद उसके साथ रहकर कक्षा 7वीं में अध्ययन कर रही है।घटना वाले दिन छात्रा अन्य लड़कियों के साथ स्कूल से पैदल लौट रही थी। शाम करीब 4:15 बजे, मेन रोड पर एक फेरी लगाने वाला व्यक्ति मोटरसाइकिल से रास्ता रोककर उसे बैठने के लिए कहने लगा। मना करने पर आरोपी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
आरोपी — सुनील बंजारा (28 वर्ष), निवासी मंदसौर, मध्यप्रदेश
अपराध क्रमांक 32/2026
धाराएं — 126(2) 74, 75 भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी से मोटरसाइकिल व फेरी का सामान भी जप्त किया गया।
