
रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। तालाब में शव देखे जाने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, हालांकि अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
