धमतरी, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच जवान कोबरा बटालियन के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक तेज गति में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें चालक की लापरवाही और वाहन की तकनीकी स्थिति दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.