रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी रायपुर के खमतराई क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पहली कार्रवाई में, थाना खमतराई पुलिस ने आरोपी मयंक सोनी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके पास से 74 नग प्रतिबंधित Nitrosun-10 टैबलेट बरामद की गई हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने राकेश ग्रहकार उर्फ मलिंगा को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।DCP नार्थ ज़ोन के मार्गदर्शन में पुलिस की यह छापेमारी लगातार जारी है, जिससे नशे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।”स्थान: खमतराई, रायपुर⚖️ कार्यवाही: DCP नार्थ ज़ोन के अंतर्गत बड़ी सफलता।🚫 जप्ती: 74 नग Nitrosun-10 टैबलेट एवं अवैध गांजा।👤 आरोपी: मयंक सोनी और राकेश उर्फ मलिंगा गिरफ्तार।
