
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक निखिल आशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार वारंटी अपने घर आए हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार तीनों आरोपियों को जिला जेल कांकेर भेजा गया।
कांकेर पुलिस की अपील:अपराध नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी देने हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराध सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।
