रायपुर, द मीडिया पॉइंट। होली के दौरान राजधानी में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक, होली के दिन पंडरी इलाके के ताजनगर क्षेत्र में कुछ युवक तलवार लहराकर लोगों को डराने और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की।जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पंडरी चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान (24), काली नगर चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ जरहा (26) और पंडरी निवासी नंदन राय (40) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार भी बरामद की है। तीनों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.