नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। सुकेश चंद्रशेखर की जबरन वसूली मामलों को लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। इसी मामले में आज जैकलीन अपनी जमानत याचिका की सुनवाई के लिए दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश होंगी। जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को पिछले महीने चन्द्रशेखर की जबरन वसूली मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। जैकलीन ने अदालत से कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर की जबरन वसूली मामलों में उनकी कोई भागीदारी नही है। इस आधार पर उन्होंने कहा था कि उनपर यात्रा प्रतिबंध हटाए जाए और पासपोर्ट वापस कर दिए जाएं। अब मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।