Oplus_131072
Oplus_131072

अंबिकापुर, द मीडिया पॉइंट। अंबिकापुर में हाल ही में सामने आए सनसनीखेज मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। घटना का मुख्य आरोपी मिथुन उर्फ पंडा रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के जरिए फरार होने की कोशिश में था।

पुलिस को मिले फुटेज में आरोपी प्लेटफॉर्म पर चलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद से ही सरगुजा पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, साथ ही उसके परिचितों और संपर्कों पर भी नजर रखी जा रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद शहर में गुस्से का माहौल है। विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।गृह मंत्री का बयानप्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो शहर और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने आरोपी की फोटो भी जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है।फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.