Oplus_131072
Oplus_131072

बिलासपुर, द मीडिया पॉइंट। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुए के अड्डे में तब्दील हो गया। एसीसीयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां छापा मारा और जुआ खेल रहे 9 रसूखदार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल और लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेले जाने की सूचना पर एसीसीयू की टीम ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने मौके से 84,400 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 लग्जरी कार जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 45.84 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43) निवासी स्वर्णिम ऐरा सरकंडा, सागर मंगेशकर (30) मंगला गजमोहिनी, नितेश चंद शर्मा (45) आसमा सिटी फेज-2, दुर्गेश सारथी (32) जरहाभाठा मिनी बस्ती, अखिलेश त्रिवेदी (52) नेहरू नगर, अमन धर (28) डबरीपारा, आशीष खुटे (27) कस्तूरबा नगर, रोशन सोनी (31) उसलापुर ओवरब्रिज और सृजन शर्मा (27) 36 सिटी मॉल शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.