Oplus_131072
Oplus_131072

भिलाई, द मीडिया पॉइंट। भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है 11वीं कक्षा की एक छात्रा जो अकलोरडीह की रहने वाली थी वह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

दरअसल पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह इलाके की है जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय वीणा ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगा ली। वीणा अपनी मां के निधन के बाद मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी बताया गया कि वह करीब 3 बजे पढ़ाई करने के बहाने कमरे में गई थी सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जहां उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

मृतका अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई, जिसमें उसने लिखा कि “सॉरी मम्मी पापा अब कभी आपको परेशान नहीं करूंगी.” परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले वह अपने पिता और सौतेली मां से मिलकर लौटी थी और सामान्य व्यवहार कर रही थी फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि वीणा ठाकुर बचपन से ही अपने मामा के साथ रह रही थी और वहीं रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी दो दिन पहले ही वह अपने माता-पिता से मिलने गई थी, लेकिन वापस लौटने के कुछ ही समय बाद उसने दुखद रूप से अपनी जान दे दी।

आत्महत्या करने के पीछे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.