रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उरला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां महज 150 रुपए के शराब विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गोप सिंह और मृतक घनश्याम दोनों कुम्हारी क्षेत्र के ईंट भट्टे में काम करते थे और आपस में जीजा-साला थे। 8 अप्रैल को दोनों साथ में शराब पीने गए थे। लौटते समय आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम ने उसी पैसे से खुद ही शराब पी ली।

इस बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली। अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी नहाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने पहले घनश्याम को धक्का देकर गिराया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.