
सक्ती, द मीडिया पॉइंट। सक्ती जिले के बहेराडीह गांव में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, चोर करीब 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी और लगभग 60 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
