तिरुवनंतपुरम/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। केरल के कोट्टयम जिले में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा चलाए जा रहे आश्रय गृह से नौ लड़कियां सोमवार सुबह लापता हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि महिला समाख्या नाम के एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह को सामाजिक न्याय विभाग और बाल कल्याण समिति से मान्यता प्राप्त है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यहां के कुछ लड़कियां आश्रय गृह छोड़ना चाहती थीं और इसके लिए वे विरोध भी करती थी। लेकिन लड़कियों को नहीं छोड़ा गया था।

मामले में पुलिस ने क्या कहा :
पुलिस के अनुसार, उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पॉक्सो अधिनियम के तहत पीड़ित लड़कियों सहित लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”हमें सुबह शिकायत मिली कि लड़कियां आश्रय गृह से लापता हो गई हैं।” पुलिस ने कहा कि आश्रितों को सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर आश्रय गृह में रखा गया था।

क्या है पूरा मामला :
मामले में बोलते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”लड़कियां पिछले कुछ दिनों से आश्रय गृह छोड़ना चाहती थीं और इसके लिए विरोध कर रही थीं। उन्हें लेकिन आश्रय गृह से जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि इसके लिए सीडब्ल्यूसी, अदालत से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। सुबह हालांकि पाया गया कि लड़कियां लापता हैं।”

17 वर्षीय लड़की भी घर से हो गई थी लापता :
इससे पहले नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिला में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने को लेकर एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। थाना सेक्टर- 49 की पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी है कि सेक्टर-50 निवासी 17 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई है। उन्होंने एक युवक को नामजद करते हुए उसपर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीम बनायी गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.