कोच्चि/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। केरल के कोच्चि में 19 वर्षीय मॉडल के साथ गैंगरेप की खबर है। आरोप है कि पीड़िता का रेप चलता थार वाहन में किया गया, जो शहर में 45 मिनट तक घूमती रही। पुलिस ने इस मामले में 1 महिला सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना गुरुवार (17 नवम्बर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना एर्नाकुलम दक्षिणी पुलिस थानाक्षेत्र की है। पीड़िता की जान पहचान 3 आरोपितों से पहले से थी। वो एक दूसरे से रविपुरम के एक बार में मिले थे। तीनों आरोपितों के साथ जो महिला गिरफ्तार की गई है, वो मूल रूप से राजस्थान की है। इन सभी ने महिला को विश्वास में लेकर बार से अपनी कार में बिठाया और सड़क पर 45 मिनट तक चलती कार में रेप किया। महिला आरोपित पर रेप में इन तीनों की मदद करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद तीनों आरोपित पीड़िता को उसके आवास पर छोड़ कर चले गए। इस दौरान महिला की तबियत काफी खराब होने लगी। महिला ने अपने एक दोस्त को पूरी बात बताई। इसी दोस्त ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता रात से सुबह 5 बजे तक बेसुध हालत में पड़ी रही थी। पुलिस ने उसे कक्कानड अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहाँ से हालत गंभीर होने के चलते उसे कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया था। इस दौरान पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर एक्शन लेते हुए सभी चारों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की पहले शिकायत कासरगोड थाने में हुई थी, जिसे बाद में दक्षिणी एर्नाकुलम में ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार जीप को भी बरामद कर लिया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस घटना को चौंकाने वाली और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीड़िता का बेहतर इलाज करवाने के साथ आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.