रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी में आज ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों और सचिवों की नियुक्ति की गई। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने पदाधिकारियों को मुंह मीठा करा कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लगभग प्रदेश के 10 जिलों में जिला अध्यक्षों और सचिवों की नियुक्ति की गई है। बता दें कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष निर्मल पांडेय भी मौजूद रहे। रेखा सिंह और अनीता सिंह को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है, इसी क्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष प्रीति सारथि, दुर्ग जिले से नंदिनी साहू को जिला अध्यक्ष और सामिया सैय्यद को शहर महामंत्री, बलरामपुर जिले से नीलम पटवा को जिला अध्यक्ष, बालोद जिले से छबीला सिन्हा को जिला अध्यक्ष, बेमेतरा जिले से रूबी सलूजा को जिला अध्यक्ष, बलौदाबाजार जिले से शकुन देवांगन को जिला अध्यक्ष, सूरजपुर जिले से गीता पूरी को जिला अध्यक्ष और जगदलपुर जिले से जुबेदा बेगम को जिला अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।


नियुक्ति पत्र देने के बाद महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा कि “सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट और समर्पित होकर प्रदेश और पार्टी के हित के लिए कार्य करना होगा, साथ ही आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने में भी युद्धस्तर पर भिड़ना होगा। दुर्ग जिला शहर महामंत्री सामिया सैय्यद ने कहा कि दुर्ग जिले में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य अब और तेज होगा, साथ ही आमजनों और गरीब तबके के लोगों की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर सुलझाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

दुर्ग जिला शहर महामंत्री सामिया सैय्यद

नियुक्ति होने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश और पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.