रायपुर। द मीडिया पॉइंट। वर्ष 2022 -23 का रायपुर जिला युवा उत्सव मायाराम सुरजन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें रायपुर जिले के चारों विकास खण्ड आरंग, अभनपुर, धरसींवा व तिल्दा से प्रथम रहे चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला रायपुर द्वारा आयोजित किया गया। 27 विधाओ में कलाकारों व खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल को दो आयु वर्ग में बाटा गया था। 15 से 40 आयु वर्ग पुरुष, महिला एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग महिला, पुरुष। जिसमें तिल्दा विकास खंड से 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पुरूष से भौरा चालन में तुलाराम वर्मा प्रथम, बाँसुरी वादन में प्रेमनारायण खिचरिया प्रथम, फुड फेस्टिवल में पूर्णिमा साव द्वितीय स्थान पर रहे। विदित हो कि तुलाराम वर्मा गत वर्ष राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भौरा चालन में प्रथम रह चुके हैं। 15 से 40 आयु वर्ग में लोकगीत में दुर्गा साहू द्वितीय व पारम्परिक वेशभूषा में प्रथम, निबंध में नम्रता साहू प्रथम, चित्रकला में वंदना वर्मा प्रथम, वादविवाद में चेतन यदु द्वितीय, फुगड़ी में प्रिया नायक प्रथम व भौरा में द्वितीय स्थान पर रही। तिल्दा विकास खण्ड के खेल प्रभारी सी .के. वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को विशेष मार्गदर्शन मिला। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्य पालन अधिकारी आकाश छिकारा व जिला खेल अधिकारी प्रवेश जोशी और अन्य अधिकारीगण, सभी विकास खंड के खेल प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्णायकों को भी सफलता पूर्वक खेल संचालित करने पर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिल्दा पांडेय, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा बी.एल.देवांगन, बी.एन. बी. प्राचार्य आर. के. चंदानी, अभिमन्यु वर्मा विकासखंड साक्षरता परियोजना अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारीगण नीलम शर्मा, ए. के. जाहिरे, व्यासनारायन आर्य, बी.आर.सी.सी.एस.के. शर्मा ने बधाई दिए है और संभाग स्तरीय खेल की तैयारी करने को कहा गया।