रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। पवन सिंह की ‘पतरी कमरिया’ फेम एक्ट्रेस दिव्या ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आपको बता दें, दिव्या का दिल्ली की रहने वाली हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। राजधानी दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी दिव्या एक बहुत ही विनम्र मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दिव्या रल्हन के पिता का नाम आशुतोष रल्हन और उनकी माता का नाम सविता रल्हन है।


अभिनेत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा शहीद राजपाल डीएवी पब्लिक स्कूल से की है और आगे की पढ़ाई उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज लोधी रोड नई दिल्ली से की है, जहां से उन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया है। दिव्या एनिमल लवर हैं और खासकर डॉग्स से उन्हें बहुत प्यार है जिन्हें लेकर वे पोस्ट भी शेयर करती हैं।

अभिनेत्री एक फूड लवर और ट्रैवल फ्रीक भी हैं। वे दुनिया भर के विभिन्न स्थानों पर जाना पसंद करती है। वे दुबई, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों का भी दौरा कर चुकी हैं। बात अगर दिव्या की सबसे पसंदीदा एक्टीविटी को लेकर करें तो वे डांस के प्रति जुनूनी हैं, काफी छोटी उम्र से ही उन्हें कोरियोग्राफी पसंद थी। अभिनेत्री अपने कर्वी फिगर और फिटनेस से भी फैंस को इंप्रेस करती हैं।
