इंटरनेट डेस्क/रायपुर। क्या आप जानते है सोंठ वाला दूध हमारी सेहत के लिए कितना उपयोगी होता है। अगर आप ठंडे मौसम में नियमित सोंठ वाला दूध पीएंगे तो इससे कई सेहत संबंधी परेशानियां दूर होगी। आपको बता दें कि सर्दियां शुरू होते ही ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को गर्म रखने के साथ मौसमी बीमारियों को भी दूर रख सकें। ठंडे मौसम में अदरक का आप सेवन करेंगे तो इससे सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की परेशानियां दूर होती है। अदरक में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और रोग भी दूर होती हैं। ठंडे मौसम में इंसान अदरक का, तो काफी प्रयोग करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं सूखी हुई अदरक का पाउडर यानि सोंठ भी शरीर के लिए काफी हेल्दी होती है।

इसको दूध में मिलाकर लेने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। आइये जानते है सोंठ वाला दूध पीने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे मिलेंगे…ठंडे मौसम में अक्सर गले में खराश हो जाती है। गले में खराश के साथ दर्द की परेशानी होती है। ऐसे में रात को सोंठ वाला दूध पीने से ये परेशानियां ठीक हो जाती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले के बैक्टीरिया को दूर करके खराश की परेशानी को आसानी से ठीक करते हैं।

सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीएंगे तो आपके स्वास्थ्य को कई लाभ मिलेंगे। ठंडे मौसम में सोंठ वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। सर्दियों में इसको पीने से मौसमी रोग दूर होती हैं। सोंठ वाले दूध को रोज आसानी से पीया जा सकता है। इसको पीने से शरीर गर्म रहता है। नियमित सोंठ वाला दूध पीएंगे तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। अदरक खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। वहीं सोंठ वाला दूध नियमित पीने से कब्ज, अपच और पेट दर्द आदि से राहत मिलती है। सोंठ वाला दूध भूख बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपको भूख न लगने की परेशानी है, तो सोंठ वाला दूध नियमित पीना चाहिए।

सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई रोग या एलर्जी हैं, तो चिकित्सक से पूछ कर ही इसको पीना चाहिए।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.