नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। दिल्ली के द्वारका के उत्तम नगर इलाके में पांच और छह साल की बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले का पता लगने पर भीड़ ने आरोपी युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चियां परिजनों के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। दिल्ली के द्वारका के उत्तम नगर इलाके में एक जन्मदिन की पार्टी से अचानक से रात में पांच और छह साल की दो बच्चियां गायब हो गई। इसके बाद लोगों ने जब तालशना शुरू किया तो दोनो बच्चियां दीपक नाम के एक शख्स झुग्गी में मिली। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 6 साल और 5 साल की दो नाबालिग लड़कियों का 25 साल के दीपक नामक व्यक्ति के द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया। उत्तम नगर थाने में आईपीसी की धारा 342, 354 और 10/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज़ करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.